गिरडीह, मार्च 16 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर के बेको स्थित सोना पहाड़ी मंदिर को सार्वजनिक करने की मांग की लेकर ग्रामीणों के द्वारा रविवार को मार्च निकाला गया। ग्रामीण एकता संघ के बैनर तले निकाले गए मार्च में बेको पूर्वी एवं बेको पश्चिमी पंचायत के ग्रामीण शामिल हुए। मार्च में शामिल लोगों के हाथों में तख्तियां थीं, जिसमें सोना पहाड़ी मंदिर को सार्वजनिक करो, सोना पहाड़ी मंदिर में सार्वजनिक हिस्सेदारी सुनिश्चित करना होगा आदि स्लोगन लिखे हुए थे। मार्च का नेतृत्व बेको पूर्वी पंचायत के मुखिया तारा देवी, पूर्व मुखिया टेकलाल चौधरी, जेएलकेएम नेता दिनेश कुमार साहु आदि कर रहे थे। साथ ही ग्रामीणों के हाथों में पारंपरिक हथियार लाठी-डंडे थे। मंदिर के सामने से निकाला गया मार्च स्थानीय साप्ताहिक हाट बाजार पहुंचकर एक सभा के रूप में तब्दील हो गई। सभा को संबो...