सोना पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से जेवर पर महंगाई की मार
बगहा, मई 14 -- नरकटियागंज, हिसं। सोना पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से आमलोगों को शादी- विवाह महंगी होने की चिंता सताने लगी है। लोगों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर 70 प्रतिशत सोना की खरीदारी शादी विवाह में होती है। मिडिल क्लास फैमिली बेटी की शादी में 20-50 ग्राम तक सोना देती है। ऐसे में सोना पर इंपोर्ट ड्यूटी 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि शादी विवाह की तिथि पोस्पांड नहीं की जा सकती है। ऐसे में मजबूरन महंगे सोने की खरीदारी करनी पड़ेगी। लोगों का कहना है कि सरकार की अपील एक साल की है किंतु इस अवधि के गुजरने के बाद बाद जब सब लोग एक साथ सोना खरीदेंगे तो डिमांड बढ़ने से निश्चित रूप से रेट और चढ़ जाएगा। महिलाओं ने कहा कि गांव-कस्बे में औरतों के लिए सोना एक प्रकार से बैंक लॉकर है। वे बैंक में जाना न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.