सोना न खरीदने की अपील से कारोबार में गिरावट के आसार
फरीदाबाद, मई 12 -- फरीदाबाद,अभिषेक शर्मा। प्रधानमंत्री की सोना न खरीदने की अपील के बाद सर्राफा कारोबारी चिंतित है। इस अपील से जिले के सर्राफ कारोबार पर प्रभाव की आशंका है। आने वाले दिनों दिनों सर्राफ के कारोबार में गिरावट आ सकती है। साथ ही सर्राफा के काम से जुड़े करीब एक हजार कारीगरों को भी परेशान होना पड़ सकता है। सोने के काम में गिरावट आ सकती है। वहीं कुछ सर्राफ व्यापारियों का कहना है कि देश शादी-ब्याह, कुआं पूजन सहित अन्य शुभ कार्य सोने के बिना अधूरे माने जाते हैं। मांग सीमित हो सकती है, लेकिन पूरी तरह समाप्त नहीं हो सकती। ऐसे में उनके काम पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन दिन पूर्व एक साल तक सोना नहीं खरीदनी की अपील की है। इसकी मुख्य वजह डॉलर देश से बाहर जाने से रोकना है। इस अपील के बाद से ही चर्चाओं का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.