सहारनपुर, मई 12 -- सहारनपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से एक वर्ष तक सोना नहीं खरीदने की अपील किए जाने के बाद सहारनपुर के सर्राफा बाजार में बेचैनी का माहौल है। कारोबारियों का कहना है कि पहले से ही महंगाई, बढ़ती लागत और बाजार में मंदी के कारण व्यापार प्रभावित चल रहा है, ऐसे में यदि लोगों ने सोने की खरीदारी कम कर दी तो इसका सीधा असर स्थानीय सर्राफा कारोबार पर पड़ेगा। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार जनपद में बड़ी संख्या में परिवारों की आजीविका सोने-चांदी के कारोबार से जुड़ी हुई है। केवल दुकानदार ही नहीं, बल्कि सुनार, कारीगर, पॉलिश करने वाले मजदूर और छोटे स्तर के व्यापारी भी इसी व्यवसाय पर निर्भर हैं। यह भी पढ़ें- पीएम की अपील से सराफा बाजार में हलचल कारोबारियों को आशंका है कि यदि सोने की बिक्री में गिरावट आई तो रोजगार संकट गहरा...