सीवान, जून 20 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। विकास के इस दौड़ में शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक में तेजी से पुल-पुलिया का निर्माण हो रहा है, ताकि ग्रामीण इलाकों से प्रखंड मुख्यालय व प्रखंड मुख्यालयों से जिला मुख्यालय की दूरी कम हो सके। हालांकि विकस के इस भागदौड़ में एक पुल ऐसा भी है, जिसके बनने के 13 वर्ष बाद भी एप्रोच सड़क नहीं बनने से न सिर्फ पुल की प्रासंगिकता कम हो रही, बल्कि उचित रखरखाव नहीं होने से पुल भी जर्जर होते जा रहा है।

ग्रामीणों की चिंता हां, यह बात शत-प्रतिशत सही है कि जिले के आंदर प्रखंड के बलिया गांव की जिला मुख्यालय से दूरी कम करने के लिए 13 वर्ष पूर्व बनी पुल के दोनों तरफ एप्रोच नहीं बनी। यहां तक कि पुल बनने के बाद भी एप्रोच सड़क नहीं बनने से पुल का उद्घाटन भी नहीं हुआ और न पुल के रास्ते आवाजाही ही शुरू हुई। बताया जा ...