सराईकेला, मार्च 12 -- खरसावां, संवाददाता। जिले के उकरी-आकर्षिणी-गोढपुर पथ पर दूसरे किलोमीटर में स्थित सोना नदी पर बने पुराने पुल के स्थान पर नया उच्च स्तरीय पुल बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह जानकारी झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग ने विधानसभा में खरसावां विधायक दशरथ गागराई की ओर से पूछे गए प्रश्न के उत्तर में दी गई। बताया गया कि उक्त पुल पथ निर्माण विभाग के अधीन है और यह पुराना और संकीर्ण है। बरसात के दिनों में पुल के ऊपर से पानी बहने लगता है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पथ निर्माण विभाग ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में राइडिंग क्वालिटी प्रोग्राम (आईआर-क्यूपी) के तहत मार्ग की मरम्मत का कार्य कराया गया था और वर्तमान में सड़क की स्थिति ठीक है।वहीं पुराने पुल के स्थान पर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.