गोपालगंज, जनवरी 27 -- थावे। एक संवाददाता। थावे थाना क्षेत्र के उपरछंटा गांव में हुई महिला सोना देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। थावे दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार की देर शाम आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी विनय तिवारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उपरछंटा गांव निवासी चुनीलाल महतो के पुत्र विकास कुमार को तकनीकी व मानवीय साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई के लिए सदर एसडीपीओ-1 के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। जिसमें थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.