घाटशिला, मई 8 -- घाटशिला। सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद्, एआईसीटीई ने 6 मई, 2026 को मान्यता प्रदान की। एआईसीटीई तकनीकी शिक्षा में स्नातक और स्नातकोत्तर और डिप्लोमा कार्यक्रमों को मान्यता देता है। सोना देवी विश्वविद्यालय की ओर से तकनीकी शिक्षा के लिए बीटेक और डिप्लोमा कोर्स संचालित कराए जा रहे हैं। यहां संचालित विभिन्न कोर्स के लिए 600 सीट की अनुमति मिली है। विद्यार्थी यहां से बीटेक में मेकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एण्ड इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कम्पयूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर सकते हैं। विद्यार्थियों को यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस में स्पेशलाइजेशन भी कराया जाता है。 यह भी पढ़ें- IIT में बिना JEE Main और Advanced के एडमिशन शुरू, 4 साल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.