जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- जमशेदपुर। घाटशिला के सोना देवी विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में बौद्ध अध्ययन के अंतर्गत बौद्ध अध्ययन में मंत्र-जप का महत्व विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बौद्ध दर्शन, ध्यान, मानसिक शांति और आत्म-अनुशासन से परिचित कराना था।मुख्य वक्ता मोन्क डॉ. चन्द्रकित ने मंत्रोच्चारण के माध्यम से विद्यार्थियों को एकाग्रता, सकारात्मक चिंतन और मानसिक संतुलन का अनुभव कराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंत्र-जप केवल यांत्रिक पुनरावृत्ति नहीं, बल्कि सजगता और अनुशासन की साधना है। सहायक कुलसचिव अर्चना सिंह ने मंच संचालन करते हुए मंत्र-जप को चित्त की एकाग्रता का माध्यम बताया। कुलाधिपति प्रभाकर सिंह, कुलपति प्रो. डॉ. ब्रज मोहन पाट पिंगुवा और कुलसचिव डॉ. नीत नयना ने शिक्षा के स...