सोना तस्करी का तार जुड़ने के बाद ठूठीबारी सीमा पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा घंटों का जाम
महाराजगंज, अगस्त 31 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बीते 21 अगस्त को कन्नौज के आगरा एक्सप्रेसवे पर 10.35 किलो सोना बरामदगी मामले के बाद सुर्खियों में आई इंडो-नेपाल की ठूठीबारी सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। घटना के बाद से ही एसएसबी व अन्य सुरक्षा एजेंसियों की ओर से सीमा पर सघन जांच व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि जांच की मौजूदा व्यवस्था अब आम राहगीरों व दैनिक यात्रियों के लिए भारी परेशानी का सबब बनती जा रही है।
सुरक्षा जांच की परेशानी हालत यह है कि सीमा पार करने के लिए बाइक, चारपहिया वाहनों के साथ-साथ पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को भी घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। शाम होते ही ठूठीबारी सीमा पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जा रही हैं। शनिवार की शाम भी चेकिंग की धीमी रफ्तार के कारण सीमा पर वाहनों का लंबा जाम देखा ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.