सोना चोरी के दोनों आरोपी दिल्ली से दबोचे
चम्पावत, जून 25 -- जगदीश, लोहाघाट। लोहाघाट पुलिस ने सोना चोरी के दोनों आरोपियों को दिल्ली से धर दबोचा। पश्चिम बंगाल निवासी आभूषण कारीगरों ने लोहाघाट में सोना और चांदी की चोरी की थी। दोनों के खिलाफ लोहाघाट थाने में मामला दर्ज किया गया था। लोहाघाट से सोना और चांदी चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने दिल्ली से हिरासत में लिया है। लोहाघाट के एक स्वर्णकार ने साहिद अली मलिक और एसके साहिबुल दोनों निवासी बाली चतुरी हावड़ा, पश्चिम बंगाल के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसमें कहा कि दोनों बीते एक साल से लोहाघाट में स्वर्णकारों से काम लेकर आभूषण बनाते थे। दोनों आरोपी 35 ग्राम सोना और 700 ग्राम चांदी लेकर फरार हो गए। दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 316, 318 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। गुरुवार को प्रभारी थाना प्रभारी विपुल जोशी ने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.