सोना चुराने वाले इनामी प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, जून 19 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। आरडीसी स्थित तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों रुपये के सोने की चोरी के मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे 25-25 हजार रुपये के इनामी आरोपी प्रेमी-प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से चोरी का 968 ग्राम सोना, सोना गलाने के उपकरण और पांच हजार रुपये बरामद हुए। दोनों आरोपी घटना के बाद लगातार ठिकाने बदल रहे थे, लेकिन एक रिश्तेदार को फोन करने के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
चोरी की वारदात की जानकारी डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि 12 जून को कविनगर थाना क्षेत्र के आरडीसी स्थित तनिष्क शोरूम में करीब साढ़े चार करोड़ रुपये के सोने की चोरी हुई थी। जांच में सामने आया कि शोरूम का कर्मचारी नितिन वर्मा अपने साथियों के साथ इस वारदात में शामिल था। शोरूम मालिक रोहित अरोड़ा की शिकायत पर कविनग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.