नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान निचले स्तरों पर खरीदारी देखने को मिली। हालांकि, बाजार में दोनों कीमती धातुओं को लेकर अभी भी सतर्कता बनी हुई है। अमेरिका में महंगाई की चिंताओं के बीच फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका ने सोने-चांदी की तेजी पर दबाव बना रखा है।MCX पर सोने-चांदी का हाल MCX पर सोने का भाव शुक्रवार को 1,36,502 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। शुरुआती कारोबार में सोने ने 1,37,587 रुपये प्रति 10 ग्राम का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं, चांदी की कीमत 1,79,692 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली। खरीदारी बढ़ने के बाद चांदी 1,80,199 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। यह भी पढ़ें- सोने में बड़ी गिरावट, 13 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा भाव; क्या है वजह? अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी निचले...