सोना-चांदी महंगी होने से सोलर और इलेक्ट्रॉनिक उद्योग पर असर बढ़ा
बलरामपुर, मई 14 -- सोना और चांदी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर अब उद्योगों पर भी दिखाई देने लगा है। बलरामपुर से जुड़े औद्योगिक संगठनों और व्यापारियों का कहना है कि चांदी की कीमतों में तेजी से सोलर पैनल निर्माण की लागत प्रभावित होगी। सोलर सेल और सेमीकंडक्टर उपकरणों में चांदी का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है, जिससे आने वाले दिनों में सौर ऊर्जा उपकरण महंगे हो सकते हैं। इसी प्रकार स्मार्टफोन, लैपटॉप और टैबलेट के मदरबोर्ड व कनेक्टर में सोने की परत का इस्तेमाल होने के कारण इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की लागत भी बढ़ने की आशंका है। उद्योग जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में यही स्थिति बनी रही तो इलेक्ट्रॉनिक सामानों की कीमतों में नई बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। यह भी पढ़ें- सोना-चांदी से लेकर दूध-CNG तक सब महं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.