सोना-चांदी महंगा होने से बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की लागत
प्रयागराज, मई 15 -- प्रयागराज। सोना और चांदी की कीमत में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर अब इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और सोलर सेक्टर पर भी दिखाई देने लगा है। सोलर पैनल, स्मार्टफोन, लैपटॉप और इलेक्ट्रिक कारों की लागत बढ़ने से बाजार में दाम लगातार बढ रहे हैं। सोलर कारोबार से जुड़े उद्यमियों ने बताया पहले सोलर पैनल की कीमत करीब 24 रुपये प्रति वाट थी, जो अब बढ़कर 28 रुपये तक पहुंच गई है। तीन किलोवॉट का सोलर प्लांट पहले करीब 1.75 लाख रुपये में लग जाता था, जबकि अब इसकी लागत 1.95 लाख से दो लाख रुपये तक पहुंच रही है। चांदी की कीमतों में वृद्धि से सोलर पैनल और सेमीकंडक्टर निर्माण की लागत प्रभावित हुई है। मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक बाजार के व्यापारियों का कहना है कि स्मार्टफोन, लैपटॉप और टैबलेट के मदर बोर्ड व कनेक्टर में सोने की परत का उपयोग होता है। जबकि जीपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.