लखनऊ, जनवरी 30 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। सोने की कीमतें लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। हालांकि, शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। बावजूद इसके खुदरा खरीदारों को माल देने में कारोबारी कतरा रहे हैं। उनका मानना है कि कीमतें अभी और बढ़ सकती हैं। बजट में कस्टम ड्यूटी भी बढ़ने की चर्चा है, जिससे आयात महंगा हो जाएगा और घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतें और बढ़ जाएंगी। ऐसे में वह ज्यादा मुनाफे के लिए माल स्टोर कर रहे हैं। थोक कारोबारियों का बड़ा वर्ग माल रोककर चल रहा है। उनका मानना है कि अगर वे अभी माल बेचते हैं, तो उन्हें उतना मुनाफा नहीं मिलेगा जितना भविष्य में मिल सकता है। सराफा कारोबारियों का कहना है कि वे सरकार से कस्टम ड्यूटी नहीं बढ़ाने की अपील कर रहे हैं। उनका मानना है कि अगर ड्यूटी बढ़ती है, तो इसका सीधा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.