नई दिल्ली, फरवरी 27 -- राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में ईमानदारी की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने मानवता पर विश्वास और गहरा कर दिया है। रोहिणी सेक्टर-26 में रहने वाली चांदनी कुमारी नाम की एक महिला ने अपनी पुरानी लोहे की अलमारी कबाड़ में बेच दी थी। उसे पता नहीं था कि जिस अलमारी को वह बेकार समझकर बेच रही हैं, उसके लॉकर में करीब 10 लाख रुपये के गहने रखे हैं। रोहिणी सेक्टर-16 में कबाड़ की दुकान चलाने वाले 35 वर्षीय अशरफ मलिक ने जब अगले दिन वह अलमारी खोली तो उसके लॉकर के अंदर एक स्टील का डिब्बा मिला। उसमें सोने के झुमके, नथ, अंगूठियां, मंगलसूत्र और 20 तोले चांदी के आभूषण रखे हुए थे। इस डिब्बे में लगभग 7 तोला सोना और काफी मात्रा में चांदी मौजूद थी। यह भी पढ़ें- Faridabad News: कबाड़ी हाजी अख्तर ने 4 महीने बाद लौटाया 15 लाख का सोनालालच पर भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.