नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- Gold Silver Rate 22 April: शादियों के सीजन के बीच सोने-चांदी के जेवर खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। सर्राफा बाजारों में सोना-चांदी के भाव में गिरावट आई है। आज बुधवार 22 अप्रैल को सोने का भाव में जहां 105 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई वहीं, चांदी 836 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई है। अब चांदी के रेट 249677 रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं। जबकि, 24 कैरेट सोने का भाव 152250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।22 कैरेट गोल्ड और 18 कैरेट के रेट आईबीजेए के मुताबिक आज 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड के भाव 96 रुपये गिरकर 139461 रुपये पर आ गया है। इस पर जीएसटी नहीं लगा है। 18 कैरेट गोल्ड का रेट भी आज 78 रुपये सस्ता हुआ है। अब 10 ग्राम 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 114188 रुपये हो गई है। इस पर भी जीएसटी नहीं लगा है। यह भी पढ़ें- डिजिटल गो...