नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- Gold Silver Price 12 Dec.: सर्राफा बाजारों में आज सोने और चांदी के भाव में भारी तेजी देखने को मिल रही है। चांदी भाव आज 4500 रुपये चढ़कर ऑल टाइम हाई 192781 रुपये प्रति किलो पर खुला और जीएसटी समेत 198564 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। एक साल में चांदी ने 106764 रुपये प्रति किलो की छलांग लगा चुकी है। गुरुवार को चांदी बिना जीएसटी 188281 रुपये प्रति किलो और सोना बिना जीएसटी 128596 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज 24 कैरेट सोना 1973 रुपये महंगा होकर 130569 रुपये पर खुला। जीएसटी समेत इसकी कीमत अब 134486 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इस साल अबतक सोना 54829 रुपये उछल चुका है। 22 कैरेट सोना आज जीएसटी समेत 123189 रुपये और 18 कैरेट 100864 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। अब सोना 17 अक्टूबर के ऑल टाइम हाई 130874 से केवल 3...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.