सोना-चांदी के भाव आज फिर चढ़े, गोल्ड Rs.1.55 लाख और सिल्वर Rs.2.37 लाख के पार
नई दिल्ली, अगस्त 17 -- MCX यानी घरेलू वायदा बाजार में सोमवार सुबह सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और सितंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद कमजोर पड़ने से कीमती धातुओं को सपोर्ट मिला। हालांकि, अमेरिका-ईरान वार्ता में गतिरोध और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर जारी अनिश्चितता ने बाजार की तेजी पर कुछ अंकुश लगाया।MCX पर सोना-चांदी के तेवर गरम मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 9:15 बजे तक अक्टूबर एक्सपायरी वाला सोना 0.37% बढ़कर 1,55,079 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसी तरह सितंबर वायदा चांदी 0.74% की तेजी के साथ 2,37,678 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। यानी शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में करीब 1% तक की तेजी देखने को मिली। यह भी पढ़ें- आजादी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.