सोना-चांदी के खरीदारों को झटका, एक बार फिर बिगड़ रहे हालात?
नई दिल्ली, अगस्त 21 -- अगर आप त्योहारी सीजन के लिए सोने और चांदी की खरीदारी करना चाहते हैं तो ये खबर आपको निराश कर सकती है। दरअसल, सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को एक बार फिर से तूफानी तेजी देखी गई। शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का फ्यूचर्स प्राइस Rs.1,61,200 प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया। यह पिछली क्लोजिंग से 1,771 रुपये या 1.11% अधिक है। चांदी के फ्यूचर्स में 3,128 रुपये या 1.29% की बढ़त हुई और वे लगभग 2,46,371 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहे थे। सोने और चांदी की कीमतों में तेजी ऐसे समय में आई है जब इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतें लगभग तीन महीने के उच्चतम स्तर पर हैं। बता दें कि इस साल जनवरी में भारत में सोना करीब Rs.1.80 लाख प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था। इसी दौरान चांदी ने भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.