नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- अगर सोने-चांदी की खरीदारी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, वैश्विक कारणों से सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर से बड़ी गिरावट देखी गई है। सप्ताह के चौथे दिन यानी गुरुवार को कॉमेक्स पर सोना 1.68 फीसदी गिरकर 4,386 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गया। वहीं, चांदी की कीमत में भी करीब 6 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट की वजह से चांदी 65 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गई।सोना-चांदी का हाल घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी पर दबाव रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट का सोना शाम के कारोबार में करीब 1 फीसदी गिरकर 1,52,249 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी की बात करें तो 3.63 फीसदी टूटकर 2,35,347 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।क्या हैं कारण? अंतरराष्ट्रीय बाज...