नई दिल्ली, मार्च 1 -- US-Iran War Impact on India: अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे युद्ध का दायरा सिर्फ ये दोनों देश या इजरायल ही नहीं हैं। बल्कि अब इसकी चपेट में सऊदी अरब, यूएई, कतर, बहरीन जैसे देश भी हैं। ईरान ने इन देशों पर जमकर हमला किया है। अगर युद्ध आगे बढ़ता है तो इसका असर भारत पर कैसे पड़ेगा? सोना-चांदी से लेकर बासमती चावल तक क्या-क्या प्रभावित होगा आइए जानते हैं।1-क्रूड ऑयल की कीमतों में इजाफा पूरा मिडिल ईस्ट ही तेल का एक बड़ा उत्पादक क्षेत्र है। भारत कच्चे तेल के इंपोर्ट पर पूरी तरह से निर्भर है। बीते महीने आए एक आंकड़े पता चला था कि मौजूदा समय में अमेरिका के दबाव के बाद भारत ने रूस की जगह सउदी अरब से अधिक तेल खरीदना शुरू कर दिया था। लेकिन युद्ध की वजह से जहां सप्लाई चेन प्रभावित होगी वहीं कीमतों में तेज उछाल की संभावना है। एक्सपर्ट्...