अमरोहा, फरवरी 26 -- हसनपुर, संवाददाता। चंडीगढ़ के पंचकूला में मकान में कार्य करने के दौरान कथित रूप से मिले सोने को लेकर 20 दिन से गायब बताए जा रहे कोतवाली क्षेत्र के गांव बाईखेड़ा निवासी युवक का शव बुधवार दोपहर गांव से करीब 10 किमी दूर स्थित बाग में आम के पेड़ पर लटका मिला। मृतक की जेब से मिले मोबाइल से पुलिस को वीडियो बरामद हुई है, जिसमें युवक चोरी के इल्जाम से आहत होकर आत्महत्या करने की बात कहते हुए अपनी मौत के लिए रिश्तेदार दंपति समेत चार लोगों को जिम्मेदार ठहरा रहा है। पुलिस को शव के नीचे जमीन पर पीली धातु का कंगन भी पड़ा मिला है, जिसे सोने का बताया जा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में लगी है। अभी इस संबंध में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.