सोना के दाम बढ़ने से सराफा बाजार 10 फीसदी पर सिमटा
प्रयागराज, मई 15 -- प्रयागराज, संवाददाता। सोने की कीमत 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचने और केंद्र सरकार की नीतियों के बाद प्रयागराज का सराफा बाजार बुरी तरह प्रभावित हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद बाजार में पहले से सुस्ती थी, वहीं इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से कारोबारियों की परेशानी और बढ़ गई है। दूसरे दिन गुरुवार को भी मीरगंज, कटरा और सिविल लाइंस के सराफा बाजारों में कारोबार बेहद कमजोर रहा। व्यापारियों के मुताबिक बाजार अब सामान्य दिनों के मुकाबले महज 10 फीसदी तक सिमट गया है।सिविल लाइंस स्थित राणा ज्वेलर्स के संचालक पंकज सिंह ने बताया कि ग्राहकों की आवाजाही अचानक बहुत कम हो गई है। यह भी पढ़ें- पुराने सोने पर जोर, आर्टिफिशियल आभूषणों की मांग बढ़ेगी लोग खरीदारी से बच रहे हैं और बाजार में अनिश्चितता का माहौल है। उन्होंने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.