नोएडा, मई 14 -- नोएडा, उदय सिंह। सोना-चांदी पर आयात शुल्क बढ़ने और इसके खरीदने में संयम बरतने के आह्वान पर जिले में सर्राफा कारोबार पर दिखने लगा है। दुकानदारों का कहना है कि अपील के बाद ग्राहकों ने दुकानों पर आना कम हो गया है। ज्यादातर लोग सिर्फ भाव पूछकर लौट रहे हैं। हालांकि, गुरुवार को सोना-चांदी के दामों में गिरावट आई है। जिले में दो सौ से अधिक बाजारों में 1000 से अधिक सर्राफा के शोरूम और दुकानदार हैं। इनमें अधिकांश छोटे स्तर पर कारोबार करने वाले व्यापारियों की संख्या अधिक है। ऐसे में चांदी और सोने आयात शुल्क में छह प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत वृद्धि होने से ग्राहकों के साथ दुकानदारों की परेशानी भी बढ़ने लगी है। सलारपुर में सर्राफा कारोबारी एमके वर्मा ने बताया कि गुरुवार को 22 कैरेट में अब दस ग्राम के आभूषण के लिए ग्राहकों को एक लाख 4...