सोना की मांग घटी तो कारीगरों की रोजी पर संकट
बांदा, मई 12 -- बांदा। बुलियन कारोबारी मनोज शिवहरे कहते हैं कि बाजार में मांग घटने के बाद ज्वेलरी सेक्टर की बिक्री प्रभावित होना तय है। रिटेल, डिजाइनिंग, लॉजिस्टिक्स, ई-कॉमर्स और फाइनेंस जैसे जुड़े सेक्टर भी प्रभावित हो रहे हैं। आर्डर कम होने पर ज्वेलर्स, पॉलिशिंग वर्कर, डिजाइनर, कास्टिंग यूनिट और छोटे कारीगरों पर सबसे ज्यादा मार पड़ेगी। खासकर छोटे ज्वेलरी कारीगरी ज्यादा इससे प्रभावित होंगे। शंकर गुरु चौराहे पर सराफा दुकान में काम करने वाले कारीगर शिवम सोनी ने बताया कि आम दिनों में हर रोज वह चार सौ से पांच सौ रुपये कमा लेते थे। इससे परिवार का खर्च चलता था। दैनिक काम नहीं मिलने की स्थिति में कहीं दूसरी जगह काम तलाशना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- घरों में पहले रहता था पुराना व शुद्ध सोना का स्टॉक कुछ कारीगर तो आईसक्रीम व फल बेचने का काम शुरू कर रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.