महाराजगंज, मई 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोना कारोबार में लगातार गिरावट व बाजार में बढ़ती मंदी से परेशान सर्राफा व्यापारियों ने सरकार से तत्काल राहत देने की मांग की है। सोनार कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिरुद्ध वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा। स्वर्ण व्यापारियों ने गोल्ड बैंक गठन, सोना-चांदी के दाम नियंत्रित करने तथा कमोडिटी मार्केट पर रोक लगाने की मांग उठाई, और कहा की कारोबार प्रभावित होने से छोटे व मध्यम वर्ग के सर्राफा व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहराने लगा है। यह भी पढ़ें- सराफा व्यापारियों ने उठाई आठ सूत्रीय मांगों की आवाजसरकार से राहत की मांग अध्यक्ष अनिरुद्ध वर्मा ने कहा कि स्वर्ण समाज प्रधानमंत्री की अपील का सम्मान करता है, लेकिन इसका सीधा असर छोटे व मध्यम वर्...