नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- Gold Price Outlook: सोने की कीमतों में हाल की तेज गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। लेकिन इस गिरावट के बीच WGC (World Gold Council) की ताजा रिपोर्ट ने एक अहम संकेत दिया है। WGC का मानना है कि सोना संभवतः अपने अंतरिम निचले स्तर यानी आखिरी बॉटम के करीब पहुंच रहा है और मौजूदा आर्थिक माहौल कीमतों में आगे रिकवरी का सपोर्ट कर सकता है। हालांकि, WGC ने यह भी साफ किया है कि तेजी की राह पूरी तरह आसान नहीं है। उसके विश्लेषण में सोने की मजबूत रिकवरी से जुड़े 3 ऐतिहासिक संकेतों में से दो संकेत पहले ही दिखाई दे रहे हैं, जबकि तीसरे संकेत का इंतजार अभी बाकी है। यह भी पढ़ें- मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन शेयर बाजार में दिखती है तेजी, आज कब से कब खुलेगा मार्केटअक्टूबर में 6% से ज्यादा गिरा सोना WGC के मुताबिक, अक्टूबर के अंत में सोने...