नई दिल्ली, जुलाई 26 -- Gold Price Today: साल 2026 की शुरुआत में रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद सोने की चमक फीकी पड़ती दिख रही है। वैश्विक तनाव, अमेरिकी फेड की सख्त मौद्रिक नीति और महंगाई की चिंता के बीच गोल्ड की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। जनवरी 2026 में सोने की कीमत 5,602 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। हालांकि इसके बाद इसमें करीब 28 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। हाल के दिनों में कीमत दो बार 4,000 डॉलर प्रति औंस से नीचे फिसली और फिलहाल करीब 4,040 डॉलर के आसपास कारोबार कर रही है। तब जनवरी में भारत में इसकी कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पीक लेवल पर पहुंच गई थी। हालांकि, अब सोने का भाव 1.43 लाख रुपये पर आ गया है। सोने का भाव अपने पीक लेवल से 37,000 रुपये कम हो चुका है। पिछले कुछ महीनों से सोने की कीमतों में लगातार गि...