रांची, जनवरी 11 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। सोनाहातू के थाना मैदान में आयोजित होने वाली 14वीं चैंपियंस ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर रविवार को आयोजन समिति की बैठक संरक्षक श्याम कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतियोगिता का आयोजन 16 फरवरी को किया जाएगा। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों के बीच मुकाबला होगा। इसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में 1,51,000 रुपये और ट्रॉफी, द्वितीय पुरस्कार 1,01,000 रुपये और ट्रॉफी तथा तृतीय और चतुर्थ पुरस्कार के लिए 31-31 हजार रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। प्रतियोगिता का प्रवेश शुल्क 25 हजार रुपये रखा गया है। बैठक में संजय कुमार महतो, सुषेण प्रमाणिक, दिलीप कुमार महतो, खंजन महतो, बीरेंद्र मुंडा, मुकेश महतो, कृष्णा महतो, अभिमन्यु महतो, रवीन्द्र महतो, आसाराम महतो, भागीरथ महतो, परमेश्वर महली, कामेश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.