रांची, दिसम्बर 23 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सुनील कुमार राणा के नेतृत्व में सोनाहातू थाना परिसर में 'नई चेतना 4.0' अभियान के तहत जेंडर शपथ और रैली का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप कुमार, राकेश कुमार और जेएसएलपीएस के कर्मियों सहित जेंडर सीआरपी ने महिलाओं के प्रति हिंसा मुक्त समाज बनाने की शपथ ली। थाना से बाजार तक निकाली गई इस रैली का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण को बढ़ावा देना था। यह राष्ट्रीय अभियान 25 नवंबर से 23 दिसंबर 2025 तक संचालित है, जिसमें लिंग आधारित भेदभाव खत्म करने पर जोर दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...