रांची, जनवरी 3 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड की गलऊ, सोनाहातू, जिन्तू और जामुदाग पंचायत में पिछले एक सप्ताह से हाथियों का झुंड खलिहानों में रखे धान और खेतों में लगी सब्जी को नष्ट कर रहा है। हाथी शाम होते ही गांवों में घुसकर उत्पात मचा रहे हैं, जिससे ग्रामीण भयभीत हैं। किसानों ने वन विभाग से हाथियों को भगाने की मांग की है। शुक्रवार की रात जामुदाग गांव की किसान कुइरी देवी के खेत में हाथियों ने गोभी, शकरकंद, गेहूं और मड़ुआ आदि फसलों को खाने के साथ रौंदकर बर्बाद कर दिया। फसल नुकसान की सूचना मिलने पर पंचायत समिति सदस्य रूप कुमार साहू ने खेत में जाकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने वन विभाग से बात कर पीड़ित किसान को मुआवजा देने और क्षेत्र से हाथियों को जल्द भगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.