रांची, मार्च 22 -- सोनाहातू,प्रतिनिधि। सोनाहातू प्रखंड के हेसाडीह पंचायत में विश्व जल दिवस के अवसर पर रविवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान पेयजल और स्वच्छता विभाग के अधिकारियों ने लोगों को जल संरक्षण और उसके महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में जल स्रोतों की सफाई, पौधरोपण तथा जल बचाने का संकल्प दिलाया गया। अधिकारियों ने कहा कि जल जीवन का आधार है और इसके संरक्षण के बिना भविष्य सुरक्षित नहीं हो सकता। उन्होंने लोगों से वर्षा जल संचयन अपनाने और पानी के दुरुपयोग से बचने की अपील की। विद्यालयों के बच्चों को जल संरक्षण से जुड़ी जानकारी दी गई और उन्हें छोटे-छोटे उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया और इसे जनआंदोलन बनाने की बात कही। मौके पर कार्यपालक अभियंता राजेश रंजन, बीडीओ मनोज महथा, सहायक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.