रांची, मई 27 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के मुख्यमंत्री दाल-भात योजना केंद्र के समीप बुधवार को पलाश झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की ओर से भीषण गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से प्याऊ की शुरुआत की गई। जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) ने बताया कि किसी भी गांव, टोला या मोहल्ले में पेयजल की कमी के कारण लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। यह प्रशासन और संबंधित विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने भीषण गर्मी के इस दौर में प्रशासन को पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ काम करने का निर्देश दिया है। इस मौके पर डीपीएम देवाशीष चाक्की, बीपीएम प्रमोद कुमार, सुनील राणा, ललित कुमार, हीरालाल महतो, लखींचरण महली, लखिन्द्र मुंडा, धनंजय यादव, लतिका देवी तथा संकुल की पदाधिकारी दीदियां मौजूद थीं। ...