रांची, फरवरी 27 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड में शुक्रवार को जिला परिषद सदस्य मंजू सिंह मुंडा ने 15वें वित्त आयोग के जिला परिषद फंड से पांच योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं के तहत जामुदाग पंचायत के एदेलडीह गांव में लक्ष्मीकांत महतो के तालाब में स्नान घाट और गार्ड वॉल (गढ़वाल) का निर्माण शुरू किया गया। इसके अलावा ठुंगरूडीह गांव में पीसीसी सड़क, बाजारटांड़ स्थित सीडीपीओ कार्यालय के पास शौचालय निर्माण और लंका होटल के सामने नाली निर्माण का शिलान्यास किया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि दिलेश्वर कोइरी, पंचायत समिति सदस्य रूप कुमार साहू, समाजसेवी संजय महतो, सुषेण प्रमाणिक, लक्ष्मी महतो और सजल कुमार मंडल मौजूद थे। वहीं जिला परिषद प्रतिनिधि तारिणी सिंह मुंडा, रायमनी देवी, बीनापाणि देवी, मिहिर महतो, गेंदाराम महतो, राजू सिंह मुंडा, छेदी हरिजन, विपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.