रांची, जनवरी 28 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के तेलवाडीह पंचायत सचिवालय में बुधवार को फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत आयोजित 30 किसानों का दो दिनी पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत और समापन मुखिया प्रतिनिधि फणिभूषण सिंह मुंडा और वार्ड सदस्यों की उपस्थिति में हुआ। दो दिनों तक चले इस सत्र में प्रशिक्षक बीटीएम दीनानाथ भगत, मो रियाज और हीरालाल महतो ने किसानों को फसल सुरक्षा के लिए समेकित कीट नियंत्रण के विभिन्न उपायों की जानकारी दी। किसानों को फेरोमोन ट्रैप, येलो स्टिक और ब्लू स्टिक के प्रभावी प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही, खेती में लागत कम करने और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नीमास्त्र, बीजामृत, जीवामृत और ब्रह्मास्त्र बनाने तथा उनके सही इस्तेमाल के तरीके सिखाए गए। मौके पर पंचायत समिति सदस्य गांगीबाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.