रांची, जून 29 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के सालगाडीह प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार महतो पर कक्षा में सोने का आरोप एक बार फिर लगा है। ग्रामीणों की शिकायत पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने 22 जून को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसके आधार पर 24 जून को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने भी नोटिस दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सोमवार को भी शिक्षक कक्षा में सोते पाए गए। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...