रांची, जनवरी 21 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के हितजारा गांव में दो फरवरी को 55वां मिलन महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर खेल, परंपरा और लोक संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा। महोत्सव के तहत एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता, पारंपरिक टुसू चौड़ल मेला तथा मुर्गा लड़ाई का आयोजन किया गया है, जिसे लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। आयोजकों के अनुसार फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 1.40 लाख रुपये, द्वितीय स्थान को एक लाख रुपये, जबकि तृतीय एवं चतुर्थ स्थान पर रहने वाली टीमों को 30-30 हजार रुपये की नगद पुरस्कार राशि दी जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क 25 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा महोत्सव के दौरान आयोजित मुर्गा लड़ाई में ...