सुल्तानपुर, अगस्त 30 -- सुलतानपुर। लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत श्रीराम पियारे शिक्षण संस्थान में पीडीए जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के आयोजक राम भवन पाल एवं सह आयोजक गोविंद विश्वकर्मा, भारत निषाद व श्रीचंद्र निषाद संयुक्त रूप से रहे। सम्मेलन में पीडीए समाज के हजारों लोगों ने भाग लेकर सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक जागरूकता का संदेश दिया। यहां पर शिक्षक श्यामलाल निषाद, भारत रंजन, राम सरन वर्मा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...