वाराणसी, अप्रैल 26 -- वाराणसी। द्वितीय लालता प्रसाद बालिका आमंत्रण हैंडबॉल प्रतियोगिता में जुपिटर क्लब ने यूथ क्लब को 16-9 गोल से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच की स्टार खिलाड़ी सोनाली पाल रहीं, जिन्होंने आठ गोल दागकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में शनिवार को जुपिटर क्लब ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। सोनाली पाल और वंशिका प्रजापति ने टीम को बढ़त दिलाई। पहले हाफ में ही जुपिटर क्लब 12-9 से आगे हो गया। यूथ क्लब की ओर से रितिका पटेल और सुहानी प्रजापति ने काउंटर अटैक कर वापसी की कोशिश की, लेकिन जुपिटर क्लब की मजबूत डिफेंस और गोलकीपर सेजल सिंह के शानदार बचाव ने उनकी कोशिशों को नाकाम कर दिया। यह भी पढ़ें- मॉडर्न पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने जीता अस्मिता खेलो इंडिया लीग चैंपियनशिप दूसरे हाफ में जुपिटर क्लब ने अपनी...