मुंगेर, जुलाई 29 -- टेटियाबंबर, एक संवाददात। टेटियाबंबर थानाक्षेत्र अंतर्गत इटवा गांव में सोमवार को 13 वर्षीय सोनाली कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के पिता बहादुर यादव ने टेटियाबंबर थाना में अपने बेटे, पतोहू समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि, पिता के आवेदन पर धीरज यादव, धीरज की पत्नी चंदा कुमारी तथा धीरज के ससुर और सास खुदिया गांव तारापुर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार बहादुर यादव ने दो शादियां की हैं। मृतका सोनाली दूसरी पत्नी की बेटी थी, जबकि आरोपी धीरज पहली पत्नी का पुत्र है। पिता ने प्राथमिकी में अपने बेटे धीरज कुमार, पतोहू चंदा देवी और धीरज के सास-ससुर क...