वाराणसी, मार्च 25 -- वाराणसी। सोनाली राजभर, काव्या, राजेश्वरी और बबली पाल ने मंगलवार को परमानंदपुर स्थित बाबू आरएन सिंह स्टेडियम में चल रहे खेल मेला के कैरम में शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त किया। सोनाली राजभर और बबली पाल ने शुरू से शानदार स्ट्रोकवॉर बेहतरीन रणनीति अपनाई। सोनाली राजभर ने सेंचुरी भी लगाई। बालक वर्ग में अमित वनवासी और वैभव राजभर प्रथम स्थान पर रहे। बालक हॉकी में विकास क्लब ने स्टार क्लब को 3-2 से पराजित किया। दोनों टीमों ने शुरू से तेज खेल का प्रदर्शन किया। विकास क्लब के ईशान पटेल ने खेल के 10वें मिनट में रिवर्स फ्लिक से गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। दो ही मिनट बाद स्टार क्लब के शुभम पटेल ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। हॉफ टाइम तक यही स्कोर कायम रहा।दूसरे हॉफ में दोनों टीमों ने अपनी अपनी रणनीति में बदलाव किय...