अमरोहा, फरवरी 24 -- मंडी धनौरा। नगर में एक प्रतिष्ठान पर सोमवार रात आयोजित राष्ट्रीय सोनार समाज संगठन नगर इकाई की बैठक में व्यापारी नेता डॉ. अनिल जैन को सम्मानित किया गया। डॉ. अनिल जैन ने कहा कि व्यापारी वर्ग देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। सरकार को सर्वाधिक राजस्व भी इसी वर्ग से प्राप्त होता है। इसके बावजूद कुछ अधिकारी व्यापारियों का अनावश्यक उत्पीड़न कर रहे हैं। कहा कि इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। व्यापारियों से एकजुट रहकर अपने अधिकारों की आवाज उठाने का आह्वान किया। इस दौरान संगठन नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा समेत मनोज वर्मा, ललित वर्मा, नवनीत वर्मा, यश वर्मा, रजत वर्मा, बॉबी वर्मा, राजकुमार वर्मा, मोहित वर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.