सीतापुर, अप्रैल 2 -- बिसवां, संवाददाता। सोनार समाज की ओर से गुरुवार को बिसवां स्थित एक निजी स्कूल में बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी 11 अप्रैल को लखनऊ में आयोजित सोनार समाज की महापंचायत को सफल बनाने के रणनीति पर चर्चा हुई। महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी एकता का परिचय देने का आह्वान किया गया। बैठक में आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी एवं लखनऊ महानगर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा, कैलाश नाथ रस्तोगी, जगदम्बा प्रसाद रस्तोगी, विजय कुमार रस्तोगी, अनिल रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.