देवरिया, फरवरी 26 -- देवरिया। जिला सोनार समाज के तत्वाधान में समाज के कुलगुरु संत शिरोमणि नरहरि महाराज की जयंती माह के उपलक्ष्य में 1 मार्च रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह व होली मिलन का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष दीपक वर्मा ने बताया कि इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, चिकित्सक, इंजीनियर, प्रोफेसर सहित अन्य विशिष्ट ख्याति प्राप्त व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर अध्यक्ष एडवोकेट अविनाश कुमार सिंह से संपर्क कर विशेष योग्यता/सेवा के संबंध में प्रपत्र जमा कराकर अपना नाम 27 फरवरी तक अपना नाम सूची में दर्ज करा लेवें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.