वाराणसी, अगस्त 16 -- वाराणसी। स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान की ओर से 20 सितंबर होने वाले सोनार महासमागम की तैयारियों के संबंध में रविवार को आशापुर स्थित एक लॉन में बैठक हुई। इसमें 15 जिलों से आए पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि सर्राफ ने कहा कि महासमागम में स्वर्णकार समाज की विभिन्न सामाजिक एवं सामुदायिक आवश्यकताओं पर चर्चा होगा। समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी। इस दौरान किशन सेठ, जिलाध्यक्ष किशोर सेठ, मनीष वर्मा, राजेश वर्मा, प्रमोद वर्मा, राकेश वर्मा, पंकज, महेश वर्मा, ईश्वर दयाल सिंह, दयाशंकर सेठ, अनिल चंचल, अरुण सोनी, ज्योति सोनी, विष्णु दयाल सेठ, सरिता सर्राफ, पंकज सर्राफ, रौनी वर्मा, कमल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Balia News: 19 सितम्बर को मनेगा गणिनाथ पूजनोत्सव

हिंदी हिन्दुस...