जमशेदपुर, मार्च 24 -- सोनारी थाना क्षेत्र से एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सिद्धू-कानू बस्ती निवासी रमेश नायक ने थाना में आवेदन देकर अपनी बेटी दीपशिखा नायक के गुम होने की जानकारी दी है। दीपशिखा 19 मार्च की रात करीब 8 बजे बिना कुछ बताए घर से निकल गई थी, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटी है। परिजनों के अनुसार, किशोरी की किसी युवक से इंस्टाग्राम पर बातचीत होती थी, जिससे मामले को लेकर आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.