सोनारी से बैग छिनतई के आरोपियों को रिमांड पर लेगी पुलिस
जमशेदपुर, जून 28 -- सोनारी में महिला से बैग छिनतई में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कदमा थाना पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस को जानकारी मिली है कि सोनारी में वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी कदमा पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक अन्य महिला से सोने की चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। इस खुलासे के बाद कदमा पुलिस दोनों आरोपियों से रिमांड पर पूछताछ की तैयारी में जुट गई है। रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से कदमा में हुई चेन छिनतई की पूरी घटना, छीनी गई चेन की बरामदगी तथा उसमें शामिल अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि दोनों ने शहर के अन्य थाना क्षेत्रों में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। गौरतलब है कि सोनारी थाना पुलिस ने 23 जून को जी रोड के समीप महिला से बैग छिनतई की घटना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.