सोनारी में 12 लोगों से दो करोड़ की ठगी, प्राथमिकी दर्ज
जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- सोनारी थाना अंतर्गत ओल्ड सीएच एरिया निवासी शुभंकर चर्टजी ने सोनारी कागलनगर निवासी पूनम अरोड़ा, सन्नी अरोड़ा और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ 2.51 करोड़ के गबन का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि आरोपियों ने शुभंकर के अलावा कुल 12 लोगों से ये राशि बिजनस में ग्रोथ के नाम पर साल 2024 से लेकर अब तक ली और वापस नहीं की। आरोपियों की सोनारी में एक सलून भी है। शिकायत के अनुसार पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। फिलहाल पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.